लाइव न्यूज़ :

किशनपुर अभयारण्य में एक बाघिन का शव मिला

By भाषा | Updated: April 14, 2021 17:46 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), 14 अप्रैल दुधवा बाघ रिजर्व के किशनपुर अभयारण्य क्षेत्र में एक बाघिन का शव बरामद किया गया है।

रिजर्व के अधिकारियों ने बाघिन की मौत को कुदरती बताया है और कहा है कि उसके शव पर चोट का कोई भी निशान नहीं पाया गया है।

दुधवा बाघ रिजर्व के क्षेत्र निदेशक संजय कुमार पाठक ने बुधवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि वन कर्मियों ने एक बाघिन को देखा था जो काफी कमजोर नजर आ रही थी और वे तब से उसकी स्थिति पर नजर रख रहे थे।

मंगलवार की शाम वह बाघिन एक तालाब के किनारे बैठी देखी गई थी। हालांकि कुछ वक्त के बाद वह घास के मैदान में वापस चली गई थी। जब काफी समय तक वह दोबारा नहीं दिखी तो अधिकारियों ने उसकी तलाश की तब उसका शव मिला। उसके सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं।

पाठक ने बताया कि मृत बाघिन को बरेली स्थित भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान भेजा गया है ताकि उसकी मौत की असली वजह पता लगाई जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?