लाइव न्यूज़ :

मुथुरा के गोवर्धन में अतिथि गृह से मिला व्यक्ति का शव

By भाषा | Updated: December 16, 2020 13:20 IST

Open in App

मथुरा, 16 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में गोवर्धन कस्बे में स्थित अतिथि गृह से बुधवार सुबह 38 वर्षीय एक युवक का शव मिला। युवक भरतपुर (राजस्थान) की महिला के साथ अतिथि गृह में रुका था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस इस मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए कर रही है। मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है।

बुधवार सुबह करीब पांच बजे अतिथि गृह से महिला कहीं चली गई। छह बजे सफाईकर्मी जब कमरे में पहुंचा तो उसने युवक को बेहोश पाया और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की तो पता चला कि अतिथि गृह का कमरा महिला के नाम से लिया गया था। रजिस्टर एवं पहचान पत्र के आधार पर महिला का नाम प्रेमवती कोली बताया गया है और वह भरतपुर की है।

पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस युवक की पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है।

गोवर्धन थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच हत्या व आत्महत्या के बिंदुओं से करेगी। इस मामले में मृतक की पहचान के साथ-साथ उक्त महिला की भी खोज की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग