पलामू में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव

By भाषा | Updated: November 6, 2021 01:05 IST2021-11-06T01:05:26+5:302021-11-06T01:05:26+5:30

Dead body of a person found hanging from tree in Palamu | पलामू में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव

पलामू में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव

मेदिनीनगर, पांच नवंबर झारखंड में पलामू जिले के चौनपुर थानाक्षेत्र के रानीताल में शुक्रवार को छह दिन से लापता एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान श्रवण बैठा (48) के रूप में की है।

चौनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है अथवा हत्या का यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतक लादी गांव का निवासी था।

गुप्ता ने बताया कि श्रवण पिछले छह दिन से लापता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dead body of a person found hanging from tree in Palamu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे