लाइव न्यूज़ :

बहराइच में तालाब किनारे मिला छात्रा का शव, हत्यारोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 11, 2021 18:06 IST

Open in App

बहराइच (उत्तर प्रदेश), 11 अप्रैल जिले के बौंडी क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा का शव तालाब के किनारे से मिला है। उसके अपहरण और हत्या के आरोप में उसके पिता के ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुजाता सिंह ने रविवार को बताया कि बौंडी थाना क्षेत्र के राजा रेहुआ गांव में शनिवार देर शाम 13 साल की एक बच्ची घर के नजदीक स्थित अपने पिता की दुकान से घर वापस लौट रही थी। उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता का ट्रैक्टर चालक फूलचन्द बच्ची को घर छोड़ने के बहाने दुकान से बच्ची के साथ गया था। देर रात बच्ची के घर ना आने पर घर वालों ने तलाश की तो उन्हें देर रात बच्ची का शव गांव में ही स्थित एक तालाब के किनारे पड़ा मिला।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक फूलचन्द के खिलाफ धारा 364 (अपहरण), 302 (हत्या), 376 (दुराचार) व 5/6 बाल यौन अपराध संरक्षण नियम (पॉक्सो) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने फूलचन्द को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू की है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी ने आरंभिक पूछताछ में बच्ची की हत्या की बात स्वीकार की है। अभियुक्त की निशानदेही पर पास के एक खेत से मृत बच्ची और खुद आरोपी के कपड़े बरामद किए गये हैं। घटना को लेकर अन्य बिंदुओं पर पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है।

एसपी ने कहा कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन