लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी दिल्ली में पेड़ से लटका मिला शव

By भाषा | Updated: November 17, 2020 01:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर दक्षिणी दिल्ली के डिफेंस कालोनी क्षेत्र में 46 वर्ष के एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान एंड्रयूज गंज निवासी दानवीर के रूप में की गई है जो एक टैक्सी चालक और सहायक के रूप में काम करता था। पुलिस ने कहा कि मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।

पुलिस को शव के बारे में सूचना 12 नवंबर और 13 नवंबर की दरम्यानी रात को मिली।

उन्होंने कहा कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसने कई वर्षों तक एंड्रयूज गंज में एक इकाई में तैनात एक उप निरीक्षक के लिए काम किया लेकिन उसने उसे पैसे नहीं दिए।

पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में मृतक ने यह भी लिखा कि अधिकारी ने उसे पैसे नहीं दिए इसलिए वह दिवाली पर घर नहीं जा पाया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने हालांकि कहा कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि मामले जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल