लाइव न्यूज़ :

मेरठ में किशोर की हत्या करके शव जलाया, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: February 6, 2021 16:40 IST

Open in App

मेरठ, छह फरवरी उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में शुक्रवार देर रात एक किशोर की कथित तौर पर ईंट से वार करके हत्या करके उसके शव को जला दिया गया। पुलिस ने किशोर की हत्या के आरोप में दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने घटना में शामिल दो किशोरों को गिरफ्तार करके कुछ ही घंटे में इस मामले के खुलासे का दावा किया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान थाना लिसाड़ी गेट निवासी अशरफ (16) के तौर पर हुई है।

पुलिस अधीक्षक (सिटी) डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के वेदवाड़ा में एक खाली प्लाट में आज सुबह आसपास के दुकानदारों एक शव देखा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को शव के पास खून लगी ईंट पड़ी मिली। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पहले ईंट से वार करके किशोर की हत्या की और फिर शव को जला दिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया परंतु उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।

सिंह के अनुसार कोतवाली पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो इनमें दो किशोर संदिग्ध स्थिति में दिखे। उन्होंने बताया कि इन किशोरों की मुखबिरों द्वारा पहचान कराई गई जिसके बाद दोनों किशोरों (क्रमश: 14 वर्ष और 16 वर्ष) को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया। सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

एसपी सिटी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि तीनों नशा करते थे। सिंह के अनुसार आरोपियों ने बताया कि देर रात उनका अशरफ (16) के साथ झगड़ा हुआ जिसके बाद वे उसे खाली प्लॉट में लेकर गये और वहां उसकी हत्या कर दी तथा साक्ष्य मिटाने के लिए शव जला दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित