लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पत्नी की हत्या कर शव जलाया, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 24, 2021 15:20 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), 24 फरवरी उत्तर प्रदेश हमीरपुर जिले के मंझगवां क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर शव जलाने के आरोप में एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि मंझगवां क्षेत्र के गौहानी गांव की निवासी महिला शकुंतला (35) पिछले 20 फरवरी से लापता थी। पुलिस ने बताया कि महिला के पति रामस्वरूप ने महिला के भाई को उसके कहीं भाग जाने की सूचना दी थी।

उन्होंने बताया कि चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के पतेरिया गांव का रहने वाला महिला का भाई नरेंद्र कुमार सोनकर मंगलवार को रामस्वरूप को साथ लेकर खेतों में शकुंतला की तलाश कर रहा था, तभी एक टीले में कुछ बाल और टीले के नीचे गहराई में पैर की हड्डी मिलने पर उसे बहन की हत्या कर शव जलाने का शक हुआ।

सिंह ने बताया कि महिला के भाई की सूचना पर बाल और पैर की हड्डी पुलिस ने कब्जे में ले ली है और महिला के पति रामस्वरूप से पूछताछ कर रही है।

मंझगवां थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रामजीत सिंह गौड़ ने बताया, "पुलिस की पूछताछ में रामस्वरूप ने अपनी पत्नी शकुंतला (35) की हत्या कर शव जलाने का अपराध स्वीकार कर लिया है, उसके खिलाफ हत्या (302) और सुबूत मिटाने (201) के आरोप के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

उन्होंने कहा, "बरामद शव के अवशेष पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। अवशेषों की डीएनए जांच भी कराई जाएगी।"

एसएचओ ने बताया कि रामस्वरूप ने 21 फरवरी को थाने में पत्नी के लापता होने की गुमशुदगी खुद दर्ज करवाई थी और पुलिस व परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग