लाइव न्यूज़ :

किराए के मकान से युवक और युवती के शव बरामद

By भाषा | Updated: June 1, 2021 13:07 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश),एक जून नोएडा थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सोरखा गांव में रहने वाली एक महिला व एक युवक का शव पुलिस ने उनके कमरे से बरामद किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सोरखा गांव में गौशाला के पास एक किराए के मकान में रहने वाली दीप्ति दुबे (22) तथा अवनीश शर्मा (25) का शव सुबह उनके घर में रक्तरंजित अवस्था में मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि मौके पर पुलिस को एक देसी तमंचा मिला है और प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अवनीश ने पहले दीप्ति को गोली मारी, उसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि दीप्ति विवाहित थी, तथा सेक्टर 75 स्थित एक सोसाइटी में गार्ड की नौकरी करती थी वहीं अवनीश के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने बताया कि पुलिस युवक और युवती के परिजनों से संपर्क कर रही है और अगर वे इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत करते हैं, तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?