लाइव न्यूज़ :

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो नाबालिक बालकों के शव पड़े मिले, हत्या कर यहां फेंके जाने का अंदेशा

By भाषा | Updated: November 2, 2021 22:56 IST

Open in App

मथुरा, दो नवम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में अज्ञात हत्यारों द्वारा आठ से बारह वर्ष के दो किशोर वय बालकों की हत्या कर उनके शव यमुना एक्सप्रेस-वे पर पांच किमी के फासले पर दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फेंके जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस का मानना है कि दोनों वारदात किसी एक अथवा अनेक व्यक्तियों द्वारा एक साथ कर दोनों बच्चों के शवों को अलग-अलग स्थान पर फेंका गया है। दोनों की आयु 8 से 12 वर्ष के है। नौहझील थाना क्षेत्र में मिले बालक की आयु 8 से 10 वर्ष, तो सुरीर कोतवाली क्षेत्र में मिले शव की आयु 10 से 12 वर्ष प्रतीत हो रही है। दोनों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

एसपी (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया, यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरीर कोतवाली क्षेत्र के करीब 10 से 12 वर्षीय किशोर का शव कंटीले तारों की बाड़ पर उल्टा लटका हुआ मिला है जबकि 8 से 10 वर्ष के एक अन्य बच्चे का शव नौहझील क्षेत्र में मिला है । उन्होंने बताया कि दोनों शवों के बीच की दूरी पांच किलामीटर की है।

उन्होंने बताया कि इन्हें देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि हत्यारे ने उनकी हत्या कहीं और करके शवों को यहां चलते वाहन से फेंक दिया, जिससे वह तार में जींस अटक जाने की वजह से लटके हुए मिले हैं और यह दोनों ही वारदात किसी एक शख्स अथवा समूह द्वारा एक ही प्रकार से की गई प्रतीत होती हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया