लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में एक मकान से मां व दो बेटियों के शव बरामद

By भाषा | Updated: June 5, 2021 22:47 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उप्र) पांच जून फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी के गांव धौंकल में शनिवार शाम को पुलिस ने एक मकान से मां और दो बेटियों के शव बरामद किए।

घटनास्थल का मुआयना करने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि नारखी थाना क्षेत्र के धौंकल गांव में एक बंद पड़े मकान से आज शाम दुर्गंध के साथ खून का रिसाव देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर जब अंदर देखा तो दो लड़कियों के शव फंदे पर लटके थे जबकि एक महिला का शव जमीन पर पड़ा था और उसके सिर पर चोट के निशान थे। ये शव मां और उसकी दोनों बेटियों के थे।

कुमार के मुताबिक मौके पर पड़ोसियों ने बताया कि मां विमलेश अपनी दो बेटियों ममता (26) व रेनू (24) के साथ रहती थी और उसका पति घर से दूर कहीं प्राइवेट नौकरी करता है।

उन्होंने बताया कि विमलेश का एक बेटा अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है जबकि उसके दो बेटे बाहर रहते हैं। दो-तीन दिन से मकान बंद होने के कारण पड़ोसियों को इनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

एसएसपी ने बताया कि आज शाम जब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो वीडियोग्राफी के साथ पुलिस ने फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ बंद मकान का दरवाजा तोड़ा।

मृतका के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी दोनों बहनें परीक्षा में फेल होने के कारण अवसाद में थीं और मां भी तनावग्रस्त थी।

मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर संभावना व्यक्त की जा रही है कि बेटियों ने पहले मां की मसाला कूटने वाले मूसल से हत्या की है जो शव के पास में मिला है और उसके बाद फांसी के फंदे पर झूल गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है व विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो