लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर की रोहिन नदी में मिले मां और दो बेटियों के शव

By भाषा | Updated: May 25, 2021 12:39 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), 25 मई गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया इलाके में रोहिन नदी से एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव सोमवार को बरामद किए गए।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रोहिन नदी से माया (40) और उसकी दो बेटियों शिवानी (13) और अर्पिता (9) के शव बरामद किये गये। शवों पर चोट के निशान नहीं हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर माया का उसके पति शैलेश कन्‍नौजिया से विवाद हो गया जिसके बाद वह अपनी बेटियों के साथ घर से चली गई और वापस नहीं लौटी। अहमदाबाद में बढ़ई का काम करने वाला शैलेश सोमवार की सुबह यह सोचकर गोरखपुर से अहमदाबाद के लिए निकल गया कि उसकी पत्नी वापस आ जाएगी लेकिन जब वह गोंडा पहुंचा तो उसे पुलिस ने उसकी पत्नी और बच्चियों के शव मिलने की सूचना दी और वह वापस लौट आया। स्‍थानीय लोगों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई होती थी।

पीपीगंज के थानाध्‍यक्ष एसपी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टतया ऐसा लगता है कि महिला अपनी बेटियों के साथ नदी में कूद गई और आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वजह पता चल सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा