लाइव न्यूज़ :

आगरा में पति-पत्नी के शव मिले, बेहोश बच्चियों में से एक की मौत

By भाषा | Updated: December 3, 2021 23:54 IST

Open in App

आगरा (उप्र), तीन दिसंबर थाना सिकंदरा क्षेत्र में शुक्रवार को एक गेटबंद कॉलोनी के अंदर बने मकान में पति-पत्नी के शव मिले, जबकि परिवार की दो बच्चियां दूसरे मकान में बेहोश मिलीं। दोनों बच्चियों को उपचार के लिए डॉ. सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जिनमें से एक की मौत हो गई।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि पति-पत्नी के शव मिलने के बाद उनकी दो बच्चियां बेहोश मिलीं जिनमें से पांच वर्षीय काव्या नामक बच्ची की मौत हो गयी और 11 साल की आख्या नामक बच्ची अभी भी बेहोश है। उन्होंने कहा कि बेहोश बच्ची के होश में आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मौके पर कथित सुसाइड नोट भी मिला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृत पति-पत्नी के नाम योगेश मिश्रा और प्रतीक्षि थे। उन्होंने कहा कि पत्नी का शव फर्श पर पड़ा था और योगेश का शव फंदे से लटका था। मूलरूप से योगेश एटा के जमुनापुर बाग वाला के निवासी थे।

पुलिस के अनुसार, योगेश का इन्वर्टर और बैटरी का कारोबार पश्चिमपुरी में था और वह आगरा में मारुति एस्टेट में रह रहे थे, जबकि वंशी बिहार का वह मकान, जहां पति पत्नी के शव मिले,उस मकान की पहली मंजिल पर योगेश ने अपना दफ्तर बना रखा था और भूतल पर बने भवन पर ताला लगा हुआ है। उनकी दोनों बेटियां मारुति एस्टेट वाले मकान में बेहोश मिलीं।

ऐसा कहा जा रहा है कि परिवार में कुछ विवाद के चलते यह घटना हुई और योगेश पहले अपनी बेटियों को विषाक्त पदार्थ देकर आए होंगे तथा फिर दफ्तर में पति-पत्नी ने खुदकुशी कर ली होगी।

पुलिस के अनुसार, मौके पर मिले कथित सुसाइड नोट में किसी को भी जिम्मेदार नहीं बताया गया है।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बेहोश बच्ची के होश में आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे