लाइव न्यूज़ :

मौजूदा अनुमति, प्रतिबंधित गतिविधियों के संबंध में डीडीएमए का आदेश नवंबर के अंत तक लागू

By भाषा | Updated: November 16, 2021 01:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा सोमवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में मौजूदा अनुमति प्राप्त और प्रतिबंधित गतिविधियां इस महीने के अंत तक जारी रहेंगी।

कोविड-19 के मामले में बेहतर स्थिति के साथ शहर को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने के तहत डीडीएमए ने राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐसी अन्य सभाओं को छोड़कर अधिकांश सार्वजनिक गतिविधियों की अनुमति दी थी।

आदेश के मुताबिक मेट्रो ट्रेनों और सार्वजनिक परिवहन की बसों में खड़े होकर यात्रा की अनुमति नहीं है। बार और रेस्तरां को केवल सीट की आधी क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति है।

डीडीएमए के आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में दी गई अनुमति और प्रतिबंधित गतिविधियां 30 नवंबर और एक दिसंबर की मध्यरात्रि तक या किसी भी अगले आदेश तक जारी रहेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन