लाइव न्यूज़ :

डीडीएमए की कोविड-19 पर चर्चा के लिए 27 अक्टूबर को बैठक, छठ पूजा पर रोक को लेकर होगा ‘पुनर्विचार’

By भाषा | Updated: October 22, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए डीडीएमए की 27 अक्टूबर को बैठक होगी और संभावना है कि इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा मनाने पर रोक लगाने के फैसले पर भी ‘पुनर्विचार’ होगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने 30 सितंबर को जारी आदेश में महामारी के चलते दिल्ली में यमुना नदी के घाटों, जलाशय और मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा मनाने पर रोक लगा दी थी।

वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘‘डीडीएमए कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए 27 अक्टूबर को बैठक करेगा और इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा करने पर लगाई गई रोक के अपने फैसले पर भी पुनर्विचार करेगा।’’

उल्लेखनीय है कि सांसद मनोज तिवारी सहित दिल्ली भाजपा नेताओं ने छठ पूजा पर रोक के फैसले को लेकर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा था और डीडीएमए को पूजा की अनुमति के लिए नए सिरे से प्रस्ताव भेजने की मांग की थी।

छठ पूजा पर प्रतिबंध के मुद्दे को लेकर भाजपा और कांग्रेस के विरोध की पृष्ठभूमि में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए उपराज्यपाल अनिल बैजल से डीडीएमए की यथाशीघ्र बैठक बुलाने और छठ पूजा की अनुमति देने का आह्वान किया था।

इसके बाद बैजल ने मुख्य सचिव को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए डीडीएमए की बैठक बुलाने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि उप राज्यपाल डीडीएमए के अध्यक्ष हैं जबकि मुख्यमंत्री उपाध्यक्ष।

इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर कोविड-19 को देखते हुए छठ पूजा पर स्थिति स्पष्ट करने और त्योहार के लिए दिशानिर्देश जारी करने की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है