लाइव न्यूज़ :

डीडीएमए ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण लक्ष्मी नगर बाजार किया बंद

By भाषा | Updated: June 30, 2021 18:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने कोविड-19 सबंधी प्रोटोकॉल का उल्लंघन किए जाने के कारण लक्ष्मी नगर मुख्य बाजार और कुछ निकटवर्ती बाजारों को पांच जुलाई तक बंद कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पूर्व जिला) की अध्यक्ष सोनिका सिंह ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा कि लक्ष्मी नगर में बाजार संघ और मुख्य बाजार के दुकानकार ‘‘बड़ी संख्या में लोगों के आने के कारण पिछले रविवार (27 जून) को कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल (का पालन) सुनिश्चित करने में नाकाम रहे’’।

आदेश में कहा गया, ‘‘लक्ष्मी नगर के मुख्य बाजार में कोविड-19 प्रोटोकॉल के दिशानिर्देशों/निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है, जिसके कारण कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा है। लक्ष्मी नगर के मुख्य बाजार का बाजार कल्याण संघ कोविड-19 के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने में नाकाम रहा।’’

इसमें कहा गया है कि जनता के व्यापक हित में वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ‘‘तत्काल और कड़े कदम’’ उठाए जाने की आवश्यकता है। जो बाजार पांच जुलाई तक बंद रहेंगे, उनमें विकास मार्ग से लेकर किसान कुंज में लवली पब्लिक स्कूल तक लक्ष्मी नगर मुख्य बाजार तथा मंगल बाजार, विजय चौक, सुभाष चौक, जगतराम पार्क, गुरु रामदास नगर जैसे आस-पास के बाजार शामिल हैं। आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की दुकानों को छोड़कर शेष सभी दुकानों पर प्रतिबंध लागू रहेंगे।

दिल्ली में 19 अप्रैल से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया था। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन बाजारों को सात जून से पुन: खोलने की अनुमति दी गई।

कारोबार एवं उद्योग चैम्बर (सीटीआई) ने इस आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बाजारों को ‘आसान निशाना’ बनाया जा रहा है। सीटीआई अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा, ‘‘दिल्ली में करीब 950 छोटे और बड़े बाजार हैं, जिनमें से 50 में भी ख़रीददारी के लिए लोग आ नहीं रहे हैं। कोविड-19 की वजह से कारोबार हो नहीं रहा….व्यापारियों की स्थिति खराब है। बाजारों को हमेशा आसान निशाना बना लिया जाता है। बाजार और व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।’’

गोयल ने कहा कि बाजार में भीड़ को नियंत्रित करना व्यापारियों का काम नहीं है। उन्होंने कहा कि एक व्यापारी अपने दुकान, कार्यालय और गोदाम के भीतर कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करा सकता है। बाजार और सार्वजिक स्थलों के बाहर सड़क पर भीड़ को नियंत्रित करने की ज़िम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की है। उन्होंने कहा कि सीटीआई की एक टीम लक्ष्मी नगर पुलिस और स्थानीय जिला मजिस्ट्रेट से इस मुद्दे पर मिलेगी।

लक्ष्मी नगर के कारोबारी नेता राज गर्ग ने सीटीआई की इन चिंताओं को दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी बाजार में आकर कारोबारी संगठन से बात तक नहीं करते हैं। बाजार में शाम में यातायात जाम की वजह से भीड़ दिखने लगती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट