लाइव न्यूज़ :

डीडीएमए समीक्षा बैठक:अधिकारियों का मॉल, मेट्रो में प्रवेश को टीकाकररण अनिवार्य करने का सुझाव

By भाषा | Updated: October 26, 2021 23:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकारण (डीडीएमए) की कोविड-19 से उत्पन्न हालात की समीक्षा के लिए यहां हुई बैठक में राष्ट्रीय राजधानी के स्वास्थ्य सचिव ने विभिन्न उपायों सहित मॉल, मेट्रो में प्रवेश के लिए टीकाकरण को अनिवार्य बनाने का सुझाव दिया। यह जानकारी बैठक के विवरण से मिली है।

बैठक में सूचित किया गया कि 27 सितंबर तक दिल्ली में टीके की 171.71 लाख खुराक दी जा चुकी है। अधिकारी ने बचे लक्षित समूह के लिए टीकाकरण रणनीति में बदलाव का सुझाव दिया। डीडीएमए की यह बैठक 29 सितंबर को हुई थी लेकिन इस बैठक का विवरण 25 अक्टूबर को जारी किए गए।

बैठक के विवरण के मुताबिक, ‘‘अब सही समय है जब मॉल, दिल्ली मेट्रो, रेस्तरां और कार्यालय में प्रवेश के लिए टीकाकरण को अनिवार्य बनाकर बाकी बचे लाभार्थियों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाए।’‘

नीति आयोग के सदस्य डॉ.वी के पॉल ने भी सुझाव दिया कि टीकाकरण पासपोर्ट को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि टैक्सी और आटो चालक और आम जनता के नियमित संपर्क में आने वाले सभी समूहों में शत प्रतिशत टीकाकरण होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू