लाइव न्यूज़ :

डीडीएमए ने ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए एसओपी का कड़ाई से अनुपालन का आदेश जारी किया

By भाषा | Updated: January 7, 2021 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जनवरी दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बृहस्पतिवार को विभिन्न प्राधिकरणों को एक आदेश जारी कर कहा कि वे ब्रिटेन से लौटने वाले यात्रियों की जांच और पृथक रखने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एसओपी का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

ब्रिटेन में कोविड-19 का एक नया स्वरुप सामने आया है।

डीडीएमए ने यह आदेश भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), स्वास्थ्य विभाग और जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन प्राधिकारों के शीर्ष अधिकारियों को जारी किया।

भारत ने कोरोना वायरस के नए स्वरुप के प्रसार को रोकने के लिए 23 से 31 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया था। हालांकि दोनों देशों के बीच उड़ानें आठ जनवरी से फिर शुरू होने वाली हैं।

आदेश में कहा गया है कि डीडीएमए दिल्ली में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी उपाय करना आवश्यक मानता है।

इसमें दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव, एएआई अध्यक्ष, सभी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारों और सभी संबंधित प्राधिकरणों को दो जनवरी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

एसओपी के मुताबिक, आठ जनवरी से 30 जनवरी के बीच ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों का आगमन पर कोविड-19 परीक्षण किया जाएगा और इसका खर्च उन्हें उठाना होगा।

इसके अलावा, ब्रिटेन से आने वाले प्रत्येक यात्री को यात्रा से 72 घंटे पहले किए गए परीक्षण की रिपोर्ट देनी होगी जिसमें उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि की गई हो।

एसओपी ने कहा कि जो यात्री संक्रमित पाए जाते हैं, उन्हें संस्थागत पृथकवास में रखा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण