लाइव न्यूज़ :

डीडीएमए ने कोविड-19 से संबंधित पाबंदियों की मियाद 31 दिसंबर की मध्यरात्रि तक बढ़ाई

By भाषा | Updated: December 15, 2021 23:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने सामाजिक व सांस्कृतिक जमवाड़ों पर रोक समेत कोविड-19 से संबंधित पाबंदियों की मियाद 31 दिसंबर की मध्य रात्रि तक बुधवार को बढ़ा दी। इस फैसले से क्रिसमस और नव वर्ष के मौके होने वाले कार्यक्रमों की संख्या सीमित हो जाएगी।

एक आदेश में डीडीएमए ने कहा कि दिल्ली में फिलहाल जिन गतिविधियों की इजाजत है और जिन गतिविधियों पर रोक है, वे 31 दिसंबर और एक जनवरी की मध्यरात्रि तक जारी रहेगी।

शहर में कोविड-19 की स्थिति में सुधार के साथ चरणबद्ध तरीके से गतिविधियों को फिर से खोलने के तहत, डीडीएमए ने अधिकांश गतिविधियों की अनुमति दे दी है। हालांकि, राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और इस तरह के अन्य समारोहों की अब भी इजाजत नहीं है।

आदेश के मुताबिक, बार और रेस्तरां में बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत की सीमा जारी रहेगी तथा बैंक्वेट हॉल भी बैठकें, सम्मेलन, प्रदर्शनी व शादी के अलावा अन्य कार्यक्रम आयोजित नहीं कर पाएंगे।

इस फैसले से रेस्तरां संचालक निराश हैं और उन्होंने कहा कि वे नए साल की पूर्व संध्या और क्रिसमस पर कार्यक्रम आयोजित करके महामारी के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करने की उम्मीद कर रहे थे।

‘बीयर कैफे’ के मालिक राहुल सिंह ने कहा, “मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल, बसें - हर जगह 100 प्रतिशत क्षमता की अनुमति है। यह निराशाजनक है। हम उम्मीद कर रहे थे कि महामारी के दौरान उद्योग को जो नुकसान हुआ है, उससे उभरेंगे, लेकिन अब यह मुश्किल लग रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच