लाइव न्यूज़ :

डीडीएमए ने दुकानदारों को कोविड-19 दवाओं का स्टॉक, दाम साफ-साफ दर्शाने का दिया निर्देश

By भाषा | Updated: May 22, 2021 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कोविड-19 की दवाएं बेचने वाले अधिकृत डीलरों और दवा दुकानदारों को शनिवार को निर्देश दिया कि वे अपनी दुकानों में दवा के उपलब्ध स्टॉक और उसका मूल्य स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें।

डीडीएमए ने एक आदेश में कहा कि यह देखा गया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को समय और तय मूल्य पर कोविड-19 की दवाएं खरीदने में दिक्कत हो रही है, जिससे समय पर और प्रभावी इलाज में बाधा पहुंच रही है।

आदेश के अनुसार, ये दवाएं हैं आइवरमेक्टिन टैबलेट, डॉक्सीसाइक्लिन टैबलेट/कैप्सूल, मिथाइल प्रेडनिसोलोन टैबलेट और इंजेक्शन, डेक्सामेथासोन टैबलेट और इंजेक्शन, बुडोसेनाइड इंहेर्ल्स और रेस्पूल्स, फेवीपिरावीर टैबलेट, एपीक्साबेन टैबलेट और एनोक्सापारीन सोडियम/क्लेक्सेन।

आदेश के अनुसार, इन दवाओं की उपलब्धता और मूल्य के संबंध में सही और विश्वसनीय जानकारी लोगों को उपलब्ध कराना आवश्यक है।

आदेश में कहा गया है कि दवा बेचने वाले सभी दुकानदारों को निर्देश दिया जाता है कि वे दिन में चार बार सुबह 10 बजे, दोपहर दो बजे, शाम छह बजे और रात नौ बजे इन दवाओं का स्टॉक स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें।

जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस उपायुक्तों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना होगा।

आदेश के अनुसार, ‘‘इन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून, 2005 की धारा 51 से 60, भारतीय दंड संहिता की धारा 188, महामारी कानून 1897, औषधि और प्रसाधन कानून 1940 और नियम 1945 और अन्य संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी।’’

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos