लाइव न्यूज़ :

डीडीएमए ने कोविड उपुयक्त आचरण के साथ त्योहारी सीजन के दौरान आयोजनों की अनुमति दी

By भाषा | Updated: September 29, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आगामी त्योहार सीजन में कोविड नियमों के कड़ाई से पालन के साथ रामलीला समारोह आयोजनों की अनुमति देने का बुधवार को फैसला किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस और जिला प्रशासन कार्यक्रम स्थलों पर बैठने का उपयुक्त प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे तथा एक दूसरे के बीच दूरी, अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार एवं भीड़भाड़ नहीं बढ़ने देने का काम देखेंगे।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘वे देखेंगे कि त्योहार सीजन के दौरान लोग मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करें। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी मेले या स्टॉल की अनुमति नहीं दी जाए और मानक संचालन प्रक्रिया का पालन नहीं किये जाने पर आयोजकों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। ’’

यह फैसला उपराज्यपाल की अध्यक्षता में एक बैठक में किया गया। उस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया नहीं थे।

बैजल ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘‘ विशेषज्ञों के साथ विशद चर्चा के बाद खासकर आगामी त्योहार सीजन के मद्देनजर कोविड उपयुक्त आचरण का कड़ाई से पालन करने की जरूरत पर बल दिया गया ताकि संक्रमण फिर उभरकर सामने न आये। ’’

सूत्रों ने कहा कि डीडीएमए कुछ दिनों में विस्तृत एसओपी के साथ एक अन्य आदेश जारी करेगा।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत , शीर्ष विशेषज्ञों एव सरकारी अधिकारियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल