लाइव न्यूज़ :

डीडीएम ने सख्त कोविड-19 नियमों के साथ निर्धारित स्थानो पर छठ पूजा की अनुमति दी

By भाषा | Updated: October 27, 2021 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बुधवार को श्रद्धालुओं को राष्ट्रीय राजधानी के निर्धारित स्थानों पर सख्त कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ छठ पूजा करने की अनुमति दे दी।

डीडीएमए राष्ट्रीय राजधानी में कोविड प्रबंधन के लिए नीतियों का निर्धारण करता है। डीडीएमए 30 सितंबर की बैठक के बाद यमुना नदी के तट, अन्य जलाशयों सहित दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा मनाने पर रोक लगा दी थी।

छठ पूजा पर रोक के फैसले का विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने विरोध किया था।

डीडीएमए की बैठक के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘डीडीएमए ने दिल्ली के निर्धारित स्थानों पर छठ पूजा की अनुमति दे दी है। कोविड-19 नियमों के चलते सीमित संख्या में ही लोगों को पूजा करने की अनुमति दी जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों से अनुरोध किया जाता है कि वे सभी कोविड-19 नियमों का अनुपालन करें और मास्क पहने...दिल्ली में कोविड-19 के हालात नियंत्रण में हैं लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।’’

सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा करने पर रोक का कांग्रेस और भाजपा द्वारा विरोध किए जाने की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस महीने की शुरुआत में उपराज्यपाल अनिल बैजल से डीडीएमए की बैठक बुलाने और सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा की अनुमति देने का आह्वान किया था।

गौरतलब है कि छठ पूजा बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग दिवाली के छठे दिन मनाते हैं और इस दौरान व्रती पानी में खड़े होकर पहले डूबते सूर्य को और बाद में उगते सूर्य को ‘अर्घ्य’ देते हैं।

इससे पहले दिन में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुराड़ी के इब्राहिमपुर गांव में उन लोगों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया जो छठ का व्रत रखने वाले हैं। इस मौके पर उनके साथ राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के पूर्वांचली चेहरा मनोज तिवारी भी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी