लाइव न्यूज़ :

डीडीसी कार्यस्थलों पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए चार्जिंग को लेकर गाइडबुक 29 को जारी करेगा

By भाषा | Updated: November 24, 2021 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर संवाद एवं विकास आयोग (डीडीसी) के उपाध्यक्ष जसमीन शाह ने बुधवार को कहा कि कॉर्पोरेट कार्यस्थलों पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों (ईवी) के लिए चार्जिंग अवसंरचना के संबंध में अगले हफ्ते गाइडबुक जारी की जाएगी।

शाह ने एक बयान में कहा कि दिल्ली सरकार इस गाइडबुक के जरिए शहर में स्थित कॉर्पोरेट को इस बात के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है कि वे कार्यस्थलों में चार्जिंग की व्यवस्था देकर इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने में उसका साथ दे।

‘वर्कप्लेस इलेक्ट्रिक व्हिकल चार्जिंग गाइडबुक फॉर कॉर्पोरेट इन दिल्ली’ को 29 नवंबर को जारी किया जाएगा। इस किताब को दिल्ली सरकार के डीडीसी और विश्व संसाधन संस्थान (डब्ल्यूआरआई) ने संयुक्त रूप से तैयार किया है।

शोध में पता चला है कि 90 फीसदी ईवी घर या कार्यस्थलों पर चार्ज की जाती हैं।

शाह ने कहा कि कार्यस्थल चार्जिंग के लिए इस चरण-दर-चरण मार्गदर्शन करके, दिल्ली सरकार का लक्ष्य कॉरपोरेट को ईवी आंदोलन का एक अभिन्न अंग बनाकर भारत की पहली राज्य सरकार बनना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग