लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से निपटने में डीडीसी, नगर पालिका प्रमुखों की भूमिका बेहद अहम: जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: May 24, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से निपटने के लिए जिला विकास परिषद (डीडीसी) और नगर पालिका परिषद के प्रमुखों की भूमिका बेहद अहम एवं अनिवार्य है।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश की उधमपुर लोकसभा सीट के डीडीसी प्रमुखों एवं नगर पालिका परिषद के अध्यक्षों से वार्ता के दौरान कार्मिक राज्यमंत्री ने उन्हें अपने क्षेत्र एवं जिले में कोविड-19 संबंधी सुविधाओं पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा।

इसके मुताबिक, सिंह ने कहा कि डीडीसी में चुने गए जनप्रतिनिधियों के पास वैधानिक अधिकार हैं और वे महामारी के दौरान अपने संसाधनों और अधिकारों का उपयोग कर जनता की उम्मीदों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने बातचीत के दौरान जनप्रतिनिधियों से उपायुक्तों और जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ नियमित तौर पर बैठक कर, उन्हें ऑक्सीजन सांद्रक या वेंटिलेटर जैसी कोविड प्रबंधन संबंधी आवश्यकताओं के बारे में अवगत कराने को भी कहा।

उन्होंने ग्रामीण एवं दूरदराज में रहने वाले लोगों के लिए डॉक्टरों से ''फोन पर परामर्श'' की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया ताकि जिले के अस्पतालों पर मरीजों का बोझ कुछ कम हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए