लाइव न्यूज़ :

डीडीसी चुनाव जमीनी स्तर के नेताओं को अपने फैसले खुद करने के लिये सशक्त बनाएंगे : जितेन्द्र सिंह

By भाषा | Updated: November 30, 2020 23:16 IST

Open in App

श्रीनगर, 30 नवंबर केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने सोमवार को कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में फिलहाल चल रहे जिला विकास परिषद के चुनाव स्वशासन और स्वायत्तता देंगे और साथ ही जमीनी स्तर के नेताओं को अपना फैसला खुद करने के लिये सशक्त बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-नीत केन्द्र सरकार जमीनी स्तर के लोगों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘डीडीसी के चुनाव पहली बार हो रहे हैं। ये चुनाव जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए वास्तविक स्वशासन और स्वायत्तता हैं क्योंकि यह जमीनी स्तर के नेताओं को सशक्त बनाएगा।’’

उन्होंने कहा कि घाटी में अधिक मत-प्रतिशत लोगों की इच्छाओं/आकांक्षाओं को दर्शाता है।

सिंह ने कहा, ‘‘लोगों को सोचना चाहिए कि 2019 के लोकसभा चुनाव में इतना कम मतदान क्यों हुआ था और अब लोग वोट डालने क्यों आ रहे हैं। संभवत: उन्हें समझ आ गया है कि वंशवाद की राजनीति समाप्त हो गई है और इस चुनाव से उनकी आकांक्षाएं जुड़ी हुई हैं।’’

यह पूछने पर कि क्या गुपकर गठबंधन के चुनाव में भाग लेने के कारण इतनी बड़ी संख्या में लोग वोट डालने आ रहे हैं, प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री सिंह ने कहा कि ‘उत्तर इसके विपरीत है।’

वहीं, जम्मू में नेकां और पीडीपी नेतृत्व के खिलाफ हमला बोलते हुए भाजपा नेता एवं केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्रियों फारुक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर में ‘‘आतंकवाद के फलने-फूलने’’ में मदद की।

जम्मू के बाहरी इलाके मिश्रीवाला में एक रैली को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा, ‘‘अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवारों ने जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों का बलिदान किया है। उन्होंने आतंकवाद को फलने-फूलने दिया, सभी ओर अंधेरा कर दिया, युवाओं के भविष्य के सभी रास्ते बंद कर दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू