लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में डीडीसी चुनाव: अपराह्न एक बजे तक 43 प्रतिशत से अधिक मतदान

By भाषा | Updated: December 10, 2020 17:20 IST

Open in App

जम्मू, 10 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में बृहस्पतिवार को जिला विकास परिषद (डीडीसी) के पांचवें चरण के चुनाव में अपराह्न एक बजे तक 43.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा जिले में घाटी में सबसे अधिक 49.78 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि जम्मू संभाग के राजौरी जिले में अपराह्न एक बजे तक 64.54 प्रतिशत मतदान हुआ, जो समूचे जम्मू कश्मीर में सबसे अधिक है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय से जारी आंकड़े के अनुसार, अपराह्न एक बजे तक कश्मीर संभाग के पुलवामा में 7.20 प्रतिशत, बारामूला में 37.84 प्रतिशत, कुलगाम में 23.31 प्रतिशत, शोपियां में 3.74 प्रतिशत, अनंतनाग में 18.12 प्रतिशत, बांदीपुरा में 49.78 प्रतिशत, गंदेरबल में 28.91 प्रतिशत, कुपवाड़ा में 37.38 प्रतिशत और बडगाम में 40.21 प्रतिशत मतदान हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में 58.96 प्रतिशत, उधमपुर में 55.74 प्रतिशत, जम्मू में 52.61 प्रतिशत, कठुआ में 53.97 प्रतिशत, रामबन में 57.36 प्रतिशत, डोडा में 59.72 प्रतिशत, सांबा में 57.47 प्रतिशत, पुंछ में 59.10 प्रतिशत, राजौरी में 64.54 प्रतिशत और रियासी में 56.82 प्रतिशत मतदान हुआ।

कुल मिलाकर कश्मीर संभाग में 27.33 प्रतिशत और जम्मू संभाग में 57.25 प्रतिशत मतदान हुआ।

उन्होंने बताया कि डीडीसी की 37 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। इसमें कश्मीर संभाग में 17 और जम्मू संभाग में 20 सीटें हैं। मतदान सुबह सात बजे आरंभ हुआ, लेकिन ठंड के कारण घाटी में ज्यादा लोग मतदान के लिए नहीं निकले।

कश्मीर खंड में 17 सीटों पर 30 महिलाओं समेत कुल 155 उम्मीदवार हैं । जम्मू संभाग में 20 सीटों के लिए 40 महिलाओं समेत 144 उम्मीदवार हैं।

पंच और सरपंच की रिक्त सीटों के लिए भी चुनाव हो रहा है।

इस चरण में कुल 8,27,519 मतदाता हैं। इनमें 4,33,285 पुरूष और 3,94,234 महिलाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे