लाइव न्यूज़ :

डीडीसी चुनाव के नतीते व रूझान भाजपा के लिए आंख खोलने वाले : उमर अब्दुल्ला

By भाषा | Updated: December 22, 2020 19:45 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 दिसंबर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के नतीजों और रुझानों को भाजपा और उसकी "प्रॉक्सी राजनीतिक पार्टी" के लिए आंख खोलने वाला बताया और कहा कि लोगों ने राज्य के विशेष दर्जे को समाप्त करने के फैसले को खारिज कर दिया है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर ने पीटीआई-भाषा से कहा कि नतीजे और रुझान गुपकर (गठबंधन) के लिए एक "महत्वपूर्ण उपलब्धि " है और वे उस ‘दृष्टिकोण’ का समर्थन करते हैं कि पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने तथा इसे केंद्रशासित प्रदेश में बदलने की को लोगों ने स्वीकार नहीं किया है।

उमर ने कहा, "अब अगर भाजपा और उसकी ‘प्रॉक्सी’ राजनीतिक पार्टी लोकतंत्र में विश्वास करती है, जैसा कि उन्होंने कहा है, तो उन्हें तुरंत अपने फैसला वापस लेना चाहिए और इस क्षेत्र के लोगों के फैसले का सम्मान करना चाहिए।"

नेकां नेता ने कहा कि भाजपा ने डीडीसी चुनावों में प्रचार के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं को यहां भेजा था।

उन्होंने कहा, "भाजपा ने इन चुनावों को 2019 की अपनी नीति के लिए जनमत संग्रह में बदल दिया। मुझे उम्मीद है कि वे लोगों की इच्छा को समझ गए होंगे।’’

केंद्र ने पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर राज्य के विशेष दर्जे को समाप्त कर दिया था और इसे जम्मू कश्मीर और लद्दाख के रूप में केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था।

गुपकर के उम्मीदवार 71 सीटों पर आगे चल रही है और अब तक 25 सीटों पर जीत चुके हैं जबकि भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है और उसने अब तक आठ सीटें जीती हैं। कांग्रेस 19 सीटों पर आगे चल रही है और उसने अब तक चार सीटों पर जीत हासिल की है।

गुपकर जम्मू कश्मीर के सात राजनीतिक दलों का गठबंधन है जिसमें नेकां और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां