लाइव न्यूज़ :

डीडीसी चुनाव: गुपकर गठबंधन ने की सीट बंटवारे की घोषणा, 21 सीटों पर लड़ेगी नेशनल कॉन्फ्रेंस

By भाषा | Updated: November 12, 2020 19:58 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 नवंबर जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के पहले चरण के लिये नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी समेत सात दलों के गुपकर घोषणापत्र गठबंधन ने बृहस्पतिवार को सीट बंटवारे की घोषणा कर दी। हालांकि, गठबंधन ने उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी नहीं की है।

चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का बृहस्पतिवार अंतिम दिन था। गठबंधन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये जाने के बाद मीडिया के साथ सीट बंटवारे का फॉर्मूला साझा किया गया।

फॉर्मूले के अनुसार पहले चरण में फारूक अब्दुल्ला नीत नेशनल कॉन्फ्रेंस कश्मीर की 27 में से 21 सीटों पर जबकि महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सज्जाद लोन की पार्टी पीपुल्स कांफ्रेस (पीसी) दो सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रही है। अब्दुल्ला इस गठबंधन के भी अध्यक्ष हैं।

गठबंधन ने हालांकि पहले चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नामों का खुलासा नहीं किया है।

गठबंधन के एक नेता ने कहा कि समय की कमी के चलते उम्मीदवारों के नाम साझा नहीं किये जा सके।

उन्होंने कहा, ''हमें जल्दी-जल्दी सारे काम करने थे। हम बाद में उम्मीदवारों के नाम साझा करेंगे क्योंकि आज वे नामांकन पत्र दाखिल करने में व्यस्त थे।''

गठबंधन में शामिल दल अपने-अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे क्योंकि उसे एक चुनाव चिन्ह नहीं मिल पाया है।

राज्य के निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 28 नवंबर से 24 दिसंबर के बीच आठ चरणों में डीडीसी चुनाव कराए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं