लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव, पंचायत-नगरपालिका उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी

By भाषा | Updated: November 5, 2020 22:41 IST

Open in App

जम्मू, पांच नवंबर जम्मू-कश्मीर राज्य चुनाव आयुक्त के के शर्मा ने बृहस्पतिवार को 20 जिलों में जिला विकास परिषदों (डीडीसी) के लिए चुनाव और पंचायतों के उपचुनाव के लिए पहली अधिसूचना जारी की।

डीडीसी चुनाव 28 नवंबर से 22 दिसंबर तक आठ चरणों में होंगे। यह चुनाव पिछले साल पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के प्रावधानों के निरस्त होने के बाद पहली बड़ी राजनीतिक गतिविधि है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) हरदेश कुमार ने नगर निकायों के लिए आठ चरण के उपचुनाव के लिए पहली अधिसूचना जारी की।

अधिसूचना के अनुसार, नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि अगला बृहस्पतिवार है, एक दिन बाद जांच की जाएगी और 16 नवंबर तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि मतदान 28 नवंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक होगा और पंचायत उपचुनाव की मतगणना उसी दिन होगी और डीडीसी चुनाव के लिए मतगणना 22 दिसंबर को होगी।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्रों के लिए परिसीमन किया गया था और प्रत्येक जिलों में 14 डीडीसी निर्वाचन क्षेत्रों के साथ पूरे केंद्र शासित प्रदेश में 280 डीडीसी की पहचान की गई है।

उन्होंने कहा कि डीडीसी का कार्यकाल पांच साल के लिए होगा। पश्चिम पाकिस्तान के शरणार्थियों (डब्ल्यूपीआर) को भी इन चुनावों में मताधिकार का इस्तेमाल करने का अधिकार होगा।

शर्मा ने 12,153 सरपंचों और पंचों का चुनाव करने के लिए पंचायतों के लिए आठ चरण के उपचुनाव कराने के लिए भी पहली अधिसूचना जारी की। चुनाव कश्मीर घाटी के 10 जिलों में फैले 24 प्रखंडों और जम्मू संभाग के छह जिलों के 53 प्रखंडों के लिए होंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच कुमार ने 28 नवंबर से 234 खाली वार्डों के लिए नगरपालिका शहरी स्थानीय निकायों के लिए आठ चरण के उपचुनाव कराने के लिए भी पहली अधिसूचना जारी की।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे