लाइव न्यूज़ :

डीडीसी चुनाव : फारूक अब्दुल्ला ने गरूरा-बांदीपोरा में दोबारा मतदान कराने की मांग की

By भाषा | Updated: December 17, 2020 21:06 IST

Open in App

श्रीनगर, 17 दिसंबर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बूथ पर कब्जा और धांधली करने के आरोपों के मद्देनजर जम्मू के गरूरा जिला विकास परिषद (डीडीसी) और कश्मीर के बांदीपोरा डीडीसी के लिए दोबारा मतदान कराने की मांग बृहस्पतिवार को की।

उल्लेखनीय है कि डीडीसी चुनाव के छठे चरण का मतदान 13 दिसंबर को कराया गया था।

राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त के के शर्मा को लिखे पत्र में अब्दुल्ला ने हाल में गरूरा-बांदीपोरा में डीडीसी के लिए हुए मतदान के दौरान कथित तौर पर बूथ कब्जाने और फर्जी मतदान की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की।

उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘ बहुत ही दुखद घटनाएं मेरे संज्ञान में आई हैं। कई स्थानों पर वास्तविक मतदाताओं और गुपकर गठबंधन घोषणापत्र (पीएजीडी)के प्रत्याशियों का समर्थन करने वाले लोगों को मतदान नहीं करने दिया गया। इसके अलावा 13 दिसंबर को गरूरा-बांदीपोरा में बूथ पर कब्जा करने की घटनाएं हुई और कई इलाकों में अवांछित हस्तक्षेप की घटनाएं सामने आईं, जहां पर 16 दिसंबर को मतदान हुआ। शोपियां के चित्रागाम में मतदाताओं को मतदान करने से जबरन रोका गया।’’

गुपकर गठबंधन घोषणापत्र के अध्यक्ष अब्दुल्ला ने न्याय और निष्पक्ष मुकाबले के लिए इन क्षेत्रों में दोबारा मतदान कराने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है