लाइव न्यूज़ :

डीडीसी चुनाव : अब्दुल्ला ने कहा कि पीएजीडी समूह के उम्मीदवार पार्टी चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे

By भाषा | Updated: November 9, 2020 22:29 IST

Open in App

कठुआ (जम्मू-कश्मीर), नौ नवंबर पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन (पीएजीडी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि संगठन के घटक दलों के उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद् (डीडीसी) के चुनाव अपनी पार्टी के चिह्न पर लड़ेंगे।

जम्मू-कश्मीर के मुख्य धारा के सात दलों ने पिछले महीने पीएजीडी का गठन किया था ताकि पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य के विशेष दर्जे की बहाली की लड़ाई लड़ सकें।

नेकां के वरिष्ठ नेता अब्दुल्ला ने यहां लखनपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘पीएजीडी ने निर्णय किया था कि डीडीसी चुनाव मिलकर लड़ेंगे लेकिन एक चुनाव चिह्न को मंजूरी नहीं दी जा सकती इसलिए हम अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न पर ही चुनाव लड़ेंगे और सभी दलों के संयुक्त उम्मीदवार उतारेंगे।’’

संगठन के सदस्यों ने जम्मू में शनिवार को एक बैठक में घोषणा की थी कि केंद्र शासित प्रदेश में आगामी डीडीसी चुनाव वे मिलकर लड़ेंगे।

राज्य चुनाव आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, डीडीसी के चुनाव एक दिसंबर से 24 दिसंबर के बीच आठ चरणों में होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी