लाइव न्यूज़ :

जल शक्ति अभियान के तहत वर्षा जल संचयन के लिए 80 पार्कों में बोरवेल को चालू करने की डीडीए की योजना

By भाषा | Updated: June 25, 2021 15:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने जल शक्ति अभियान के तहत वर्षा जल संचयन के लिए 80 पार्कों में बंद पड़े बोरवेल को फिर से चालू करने की योजना बनाई है।

डीडीए ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि डीडीए सरकार के ‘जल शक्ति अभियान: कैच दि रेन' अभियान के तहत जल स्तर को फिर से बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रयास कर रहा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "जल स्तर को बढ़ाने और पर्यावरण में सुधार के प्रयासों के तहत, 80 पार्कों में बंद पड़े बोरवेल का इस्तेमाल जल संचयन की खातिर करने की योजना बनायी गयी है।"

डीडीए ने कहा कि यह कार्य जुलाई के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत जलग्रहण क्षेत्रों की पहचान कर ली गयी है और वर्षा जल को जमीन के नीचे ले जाया जाएगा।

डीडीए ने कहा कि निकाय का बागवानी विभाग एक पखवाड़े तक चलने वाला वन महोत्सव आयोजित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?