लाइव न्यूज़ :

नई आवास योजना शुरू करेगा डीडीए, लगभग 15,000 फ्लैटों की पेशकश

By भाषा | Updated: November 24, 2021 23:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) अपनी नई आवास योजना के तहत करीब 15,000 फ्लैटों की पेशकश करेगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

डीडीए ने एक बयान में कहा कि द्वारका, नरेला, रोहिणी और जसोला सहित अन्य जगहों पर स्थित विभिन्न श्रेणियों के फ्लैट इस योजना के तहत पेश किए जाएंगे और ये वैसे फ्लैट हैं जो पिछली आवास योजनाओं में बिक नहीं पाए थे।

अधिकारियों ने बताया कि डीडीए के अध्यक्ष तथा दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित प्राधिकरण की एक ऑनलाइन बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।

डीडीए ने कहा कि वह जल्द ही अपनी वेबसाइट, प्रमुख समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पर योजना का और विवरण साझा करेगा।

इसमें कहा गया है, ‘‘नरेला उप-शहर में फ्लैटों की पेशकश बुनियादी ढांचे, सुरक्षा और कनेक्टिविटी में सुधार के संदर्भ में क्षेत्रवासियों, आवंटियों की प्रतिक्रिया और सुझावों के आधार पर कई उपचारात्मक उपाय करने के बाद की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग