लाइव न्यूज़ :

डीडीए सुनिश्चित करे कि संजय वन पार्क में कोई अनधिकृत निर्माण नहीं किया जाएगा: अदालत

By भाषा | Updated: February 3, 2021 20:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को डीडीए को निर्देश दिया कि वह यह सुनिश्चित करे कि यहां संजय वन पार्क में किसी भी तरह का अनधिकृत निर्माण नहीं किया जाएगा और समय-समय पर ड्रोन के जरिये इलाके की निगरानी की जाएगी।

डीडीए ने अदालत को बताया था कि उसने पार्क में मौजूद सभी ढांचों की भू-संलग्नता और ड्रोनों के जरिये हवाई सर्वेक्षण किया है, जिसमें पता चला है कि इलाके में किसी भी प्रकार का अनधिकृत निर्माण नहीं किया गया।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने डीडीए और पुलिस की दलीलें सुनने के बाद निर्देश दिया कि पार्क में किसी भी प्रकार का अनधिकृत निर्माण या अतिक्रमण नहीं होने चाहिये और अगर ऐसी कोई बात पता चले तो समय समय पर हवाई सर्वे किये जाएं और फिर ऐसे किसी निर्माण को कानून के अनुसार हटा या ढहा दिया जाए।

इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने भी अदालत को बताया कि पार्क के अंदर मौजूद ढांचे काफी पुराने हैं और वहां कुछ भी नया नहीं है।

अदालत ने सोशल मीडिया पर मौजूद दो वीडियो पर स्वत: संज्ञान लिया था, जिनमें इलाके में कथित अवैध अतिक्रमण दिखाया गया था।

संजय वन दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज और महरौली के निकट 443 एकड़ से अधिक भूमि में फैला जंगली इलाका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?