लाइव न्यूज़ :

डीडीए ने कुछ परियोजनाओं के लिए पड़ोसी राज्यों में क्षतिपूरक वनीकरण की अनुमति देने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: August 8, 2021 18:43 IST

Open in App

(गौरव सैनी)

नयी दिल्ली, आठ अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में भूमि की कमी के मद्देनजर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से अनुरोध किया है कि केंद्रीय परियोजनाओं के लिए वन भूमि का अधिग्रहण करने की स्थिति में उसे पड़ोसी राज्यों में क्षतिपूरक वनीकरण की अनुमति प्रदान की जाए।

मंत्रालय की वन सुझाव समिति (एफएसी) ने जून के अंत में इस मुद्दे पर चर्चा करने के बाद दिल्ली के अधिकारियों से अतिरिक्त सूचना देने का अनुरोध करते हुए यह पता लगाने के लिए कहा था कि क्षतिपूरक वनीकरण मानदंडों में ढील देने का प्रस्ताव शहर के हरित क्षेत्र को कैसे प्रभावित कर सकता है?

डीडीए के एक अधिकारी ने कहा, '' दिल्ली में क्षतिपूरक वनीकरण के लिए भूमि की उपलब्धता बेहद सीमित है। यह योजना बनायी गई थी कि दिल्ली का 15 फीसदी क्षेत्र हरित आच्छादन के लिए अलग रखा जाएगा। यह क्षेत्र या तो वृक्षारोपण के कारण या उस पर आगामी सार्वजनिक सुविधाओं के चलते पहले से ही भरा हुआ है। इसलिए, हमारे पास क्षतिपूरक वनीकरण के के लिए गैर-वन भूमि खाली नहीं है।''

उन्होंने कहा, '' इसलिए, हमने मंत्रालय से केंद्र सरकार की परियोजनाओं के लिए पड़ोसी राज्यों में क्षतिपूरक वनीकरण की अनुमति प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है क्योंकि हमे दिल्ली में गैर-वन भूमि की पहचान करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।''

वन संरक्षण अधिनियम के तहत जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, क्षतिपूरक वनीकरण उपयुक्त गैर-वन भूमि पर किया जाएगा, जो भू परिवर्तन के लिए प्रस्तावित क्षेत्र के बराबर होगा। साथ ही इसका खर्च भूमि का उपयोग करने वाली एजेंसी को उठाना होगा।

अपनी हालिया बैठक में एफएसी ने पाया कि क्षतिपूरक वनीकरण मानदंडों में किसी भी तरह की छूट से आखिरकार दिल्ली के वन क्षेत्र में कमी आएगी जो वर्तमान और भविष्य में दिल्ली के निवासियों के लिए अच्छी स्थिति नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?