लाइव न्यूज़ :

डीडीए पार्कों को अब कला और संस्कृति कार्यक्रमों के लिए बुक किया जा सकता है: शहरी निकाय

By भाषा | Updated: October 23, 2021 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर शैक्षिक संस्थानें, निजी फर्में, गैर सरकारी संगठन, आरडब्ल्यूए और आम नागरिक अब कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए विभिन्न डीडीए पार्कों को बुक कर सकते हैं। शहरी निकाय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी । इसका मकसद दिल्ली के हरे भरे स्थानों को और जीवंत बनाना है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस नीति को कुछ दिनों पहले ही अमल में लाया गया है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘भारतीय नागरिक और विभिन्न श्रेणियों से संबंधित एजेंसियां ​​डीडीए के कुछ नामित पार्कों में कला और संस्कृति-उन्मुख कार्यक्रमों के लिए पार्क बुक करने के लिए पात्र होंगी। इसका उद्देश्य शहर के हरित वातावरण को फिर से जीवंत बनाना है ।’’

वर्तमान में दिल्ली विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में लगभग 800 पार्क हैं, जिनमें स्वर्ण जयंती पार्क, अष्ट कुंज पार्क, कोरोनेशन पार्क, हौज खास पार्क, महरौली पुरातत्व पार्क एवं अन्य प्रमुख हैं ।

अतीत में तैयार की गई नीतियों के अनुसार, पार्कों में बुकिंग के लिए राजनीतिक कार्यों और विवाह समारोहों की अनुमति नहीं होगी।

अधिकारी ने बताया कि कोई भी भारतीय नागरिक; स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय तथा सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के अधीन पंजीकृत सांस्कृतिक एवं शैक्षिक सोसाइटीज, पंजीकृत गैर-सरकारी संगठन, कंपनी अधिनियम 2013 के तहत पंजीकृत कंपनियां, सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 या डीडीए प्रबंधन एवं आवास संपदा विनियम 1968 के निपटान के तहत विधिवत पंजीकृत निवासी कल्याण संघ पार्कों की बुकिंग करवा सकते हैं।

शहरी निकाय ने कहा, ‘‘आम जनता को नीति के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया जाता है जिसमें कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की परिकल्पना की गई है। यह पहल नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार और शहर के प्रसन्नता सूचकांक को बढ़ाने के उद्देश्य से जनता के लिए खुली है।’’

इस नीति के अंतर्गत शामिल पार्कों में चिन्हित सुविधाओं को दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है।

‘श्रेणी ए’ खुले पार्क क्षेत्र को संदर्भित करता है, इसे इस उद्देश्य के लिए स्पष्ट रूप से चित्रित किया गया है, जबकि ‘श्रेणी बी’ में इन पार्कों के भीतर एम्फीथिएटर, बोट क्लब जैसी विशिष्ट सुविधाएं शामिल होंगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीडीए पार्कों की बुकिंग के बारे में अधिक जानकारी इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

इसके अलावा, पिछले अक्टूबर में, डीडीए ने दिल्ली में हरियाली को बढ़ावा देने में जनता की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए डीडीए पार्क को अपनाने के मानदंडों में ढील दी थी।

डीडीए की नीति ‘एडॉप्शन ऑफ पार्क पॉलिसी 2019’ के अनुसार, रख रखाव के लिए विभिन्न एजेंसियों द्वारा गोद लेने के लिए तीन एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले पार्क उपलब्ध कराए जाते हैं।

डीडीए ने उस वक्ता कहा था, ‘‘इस मानदंड में संशोधन किया गया है और अब सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, सरकार के तहत गठित प्राधिकरण / बोर्ड, सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम 1860 या डीडीए प्रबंधन और आवास संपदा विनियम 1968 के तहत विधिवत पंजीकृत निवासी कल्याण संघ किसी भी आकार के पार्कों को अपना सकते हैं।’’

इस नीति के अनुसार पार्क शुरू में तीन साल के वास्ते गोद लेने के लिए उपलब्ध होगा । डीडीए की तीन तीन साल की मंजूरी के साथ अधिकतम 12 साल के लिये गोद लिया जा सकता है। जब 12 साल की अवधि पूरी हो जाती है, तो एजेंसी नए सिरे से इसके लिये आवेदन कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है