लाइव न्यूज़ :

डीडीए ने 18,000 से अधिक फ्लैट के साथ विशेष आवास योजना शुरू की

By भाषा | Updated: December 23, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने 18,000 से अधिक फ्लैट के साथ बृहस्पतिवार को नयी विशेष आवास योजना की शुरुआत की, जिसके तहत छूट की पेशकश भी गई है। ये वो फ्लैट हैं जोकि पुरानी आवासीय योजनाओं में बिक नहीं सके थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस साल डीडीए द्वारा इस तरह की ये दूसरी योजना है और पहली योजना की पेशकश 2021 की शुरुआत में की गई थी।

डीडीए ने अखबार में विज्ञापन देकर इस योजना की घोषणा की, जिसमें कहा गया है कि फ्लैट की बिक्री ''रियायती दामों'' पर की जा रही है। डीडीए की मुताबिक, जसोला में एचआईजी श्रेणी के एक सबसे महंगे फ्लैट की कीमत करीब 2.14 करोड़ रुपये है।

डीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत आने वाले 18,335 फ्लैट द्वारका, नरेला, रोहिणी और जसोला समेत अन्य स्थानों पर हैं। उन्होंने बताया कि यह योजना केवल ऑनलाइन जारी की गई है।

योजना के तहत, एचआईजी श्रेणी के 205 फ्लैट, एमआईजी श्रेणी के 976 फ्लैट, एलआईजी श्रेणी के 11,452 फ्लैट और ईडब्ल्यूएस/जनता फ्लैट श्रेणी के 5,702 फ्लैट हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!