लाइव न्यूज़ :

डीडीए आवास योजना: अब तक 22 हजार से अधिक आवेदकों ने किया भुगतान

By भाषा | Updated: February 20, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 फरवरी दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की नयी आवास योजना के लिए अब तक 22,500 से अधिक आवेदक भुगतान कर चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 1,354 फ्लैटों के लिए दो जनवरी को शुरू की गई योजना के वास्ते 16 फरवरी तक 33,000 से अधिक आवेदन जमा हुए हैं।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘फ्लैटों की विभिन्न श्रेणियों के लिए अब तक 22,536 आवेदक भुगतान कर चुके हैं। हालांकि हमारे इस ब्योरे का मिलान संबंधित बैंकों के आंकड़ों से किया जा रहा है। इस तरह, अंतिम आंकड़ा, मौजूदा आंकड़े से थोड़ा भिन्न हो सकता है।’’

अनेक आवेदकों को ऑनलाइन भुगतान करने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इनमें से कुछ ने भुगतान कर दिया, लेकिन डीडीए की वेबसाइट पर उनका नाम नहीं दिखा। इसलिए डीडीए अपने आंकड़े का मिलान उन बैंकों के आंकड़ों से कर रहा है जिनमें आवेदकों ने पैसा जमा कराया है।

नयी आवास योजना के तहत आवंटित किए जाने वाले 1,354 फ्लैटों में से सबसे महंगा फ्लैट उच्च आय वर्ग में 2.14 करोड़ रुपये का है।

मध्यम आय वर्ग श्रेणी में फ्लैटों की संख्या सर्वाधिक- 757 है।

आवेदन करने से फ्लैटों के कब्जे तक योजना पूरी तरह ऑनलाइन है जिसमें डीडीए के नए सॉफ्टवेयर ‘आवास’ की मदद ली जा रही है।

आवेदकों में से 5,006 आर्थिक रूप से पिछड़े तबके, 2,373 निम्न आय वर्ग और 15,157 मध्यम एवं उच्च आय वर्ग से हैं।

ये फ्लैट द्वारका, जसोला, वसंतकुंज और राहिणी जैसे इलाकों में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा