लाइव न्यूज़ :

डीडीए ने ई-नीलामी के लिए भुगतान की अंतिम तारीख बढ़ायी

By भाषा | Updated: July 8, 2021 13:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जुलाई कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान लोगों के सामने आयी वित्तीय परेशानी के मद्देनजर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने ई-नीलामी में सफलतापूर्वक बोली लगाने वालों के लिए बोली की 75 प्रतिशत राशि का भुगतान करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई तक बढ़ा दी है।

डीडीए ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर इस राहत की घोषणा की। उसने कहा, ‘‘कोविड-19 वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के कारण वित्तीय परेशानियों पर विचार करते हुए डीडीए ने सफल बोलीदाताओं को बड़ी राहत देते हुए ई-नीलामी के मामलों में 75 प्रतिशत राशि का भुगतान करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।’’

अधिकारियों ने बताया कि अब बोली की 75 प्रतिशत राशि के भुगतान की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई तक कर दी गयी है।

बयान में कहा गया है कि विस्तृत जानकारी डीडीए की वेबसाइट या ई-नीलामी पर ली जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे