लाइव न्यूज़ :

डीडीए ने गिराया गिरजाघर, दिल्ली सरकार का उस पर कोई नियंत्रण नहीं : केजरीवाल

By भाषा | Updated: July 14, 2021 12:56 IST

Open in App

पणजी, 14 जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक गिरजाघर गिराए जाने से जुड़े मामले में न्याय का आश्वासन देते हुए बुधवार को कहा कि यह कार्रवाई केन्द्र सरकार के अधीन आने वाले दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने की है।

दक्षिणी दिल्ली जिला प्रशासन ने भूमि का ‘‘अतिक्रमण’’ कर उस पर बनाए गए गिरजाघर को 12 जुलाई को छतरपुर में विध्वंस अभियान के दौरान गिरा दिया था। गिरजाघर के सदस्यों ने कार्रवाई को ‘‘अवैध’’ करार देते हुए दावा किया है कि परिसर खाली करने के लिए कोई नोटिस नहीं दिया गया।

गोवा के दो दिवसीय दौरे पर आए केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैंने पहले भी कहा था कि यह कार्रवाई दिल्ली विकास प्राधिकरण ने की है। डीडीए केन्द्र सरकार के अधीन आता है। दिल्ली सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। डीडीए ने शायद मामले में उच्च न्यायालय का रुख किया था, जिसने आदेश दिया और डीडीए ने कार्रवाई की।’’

‘आप’ के राष्ट्रीय समन्वयक ने कहा कि उनकी पार्टी के स्थानीय विधायक गिरजाघर के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं और हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर उच्च न्यायालय ने स्थगन का आदेश दिया होता तो, उस हिस्से को गिराया नहीं जाता। मुझे मामले से जुड़ी कानूनी जानकारी नहीं है। कल जब मैं यहां आया, तब मुझे बताया गया कि यह कार्रवाई की गई है।’’

केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली वापस जाकर मामले की जानकारी हासिल करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आपको बस इतना आश्वासन दे सकता हूं कि न्याय होगा और जो भी सही है उसकी जीत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र