लाइव न्यूज़ :

डीडीए ने गिराया गिरजाघर, दिल्ली सरकार का उस पर कोई नियंत्रण नहीं : केजरीवाल

By भाषा | Updated: July 14, 2021 20:12 IST

Open in App

पणजी, 14 जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक गिरजाघर गिराए जाने से जुड़े मामले में न्याय का आश्वासन देते हुए बुधवार को कहा कि यह कार्रवाई केन्द्र सरकार के अधीन आने वाले दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने की है।

दक्षिणी दिल्ली जिला प्रशासन ने भूमि का ‘‘अतिक्रमण’’ कर उस पर बनाए गए गिरजाघर को 12 जुलाई को छतरपुर में अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान गिरा दिया था। गिरजाघर के सदस्यों ने कार्रवाई को ‘‘अवैध’’ करार देते हुए दावा किया है कि परिसर खाली करने के लिए कोई नोटिस नहीं दिया गया।

गोवा के दो दिवसीय दौरे पर आए केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ मुझे पहले बताया गया था कि यह कार्रवाई दिल्ली विकास प्राधिकरण ने की है। डीडीए केन्द्र सरकार के अधीन आता है। दिल्ली सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। डीडीए ने संभवत: मामले में उच्च न्यायालय का रुख किया था, जिसने आदेश दिया और डीडीए ने कार्रवाई की।’’

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि उनकी पार्टी के स्थानीय विधायक गिरजाघर के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं और हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर उच्च न्यायालय ने स्थगन का आदेश दिया होता तो, उस हिस्से को गिराया नहीं जाता। मुझे मामले से जुड़ी कानूनी जानकारी नहीं है। कल जब मैं यहां आया, तब मुझे बताया गया कि यह कार्रवाई की गई है।’’

केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली वापस जाकर मामले की जानकारी हासिल करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आपको बस इतना आश्वासन दे सकता हूं कि न्याय होगा और जो भी सही है उसकी जीत होगी।’’

कांग्रेस ने इस मुद्दे पर केजरीवाल के बयान की आलोचना की और झूठ बोलने का आरोप लगाया। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने गोवा में संवाददाताओं से कहा कि गिरजाघर गिराए जाने के पीछे आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों का हाथ है।

उन्होंने कहा कि गिरजाघर प्रबंधन को नोटिस दिए बिना उसे गिरा दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा और ‘आप’ एक ही सिक्के के दो पहलू हैं क्योंकि दोनों “अपने राजनीतिक फायदे के लिए नफरत फैलाते हैं और सामुदायिक विभाजन को प्रोत्साहन देते हैं।”

मोहम्मद ने कहा, “दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में गिरजाघर गिराए जाने के मुद्दे पर गोवा के लोगों से झूठ बोला है।” उन्होंने कहा कि डीडीए में आम आदमी पार्टी के दो विधायक, भाजपा का एक विधायक और भाजपा के तीन पार्षद सदस्य हैं।

मोहम्मद ने डीडीए की कार्रवाई को पूरी तरह से अवैध तथा संवेदनहीन बताते हुए कहा, “ध्वंस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं।” उन्होंने कहा कि केजरीवाल को बताना चाहिए कि उनके दो विधायक दिलीप पांडेय और सोमनाथ भारती इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के विधायक ओ पी शर्मा (डीडीए के सदस्य) भी इस अवैध कार्रवाई पर मूक दर्शक बने रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!