लाइव न्यूज़ :

द्वारका में अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर स्थापित करने के प्रस्ताव को डीडीए की मंजूरी

By भाषा | Updated: September 14, 2021 20:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मंगलवार को द्वारका में एक अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस परिसर को आधुनिक तौर-तरीकों के आधार पर विकसित किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई डीडीए की बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''यह आधुनिक व अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया पहला खेल परिसर होगा। इसका निर्माण आधुनिक तौर-तरीकों, शानदार सुविधाओं के आधार पर किया जाएगा। यह प्रदेश में खेलों को विकास का आईना होगा। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।''

अधिकारी ने कहा कि प्राधिकरण ने द्वारका में स्थित खेल परिसर की भूमि का अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के रूप में नामकरण करने को मंजूरी दे दी है।

उपराज्यपाल डीडीए के अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के मास्टर प्लान-2041 के मसौदे पर जनता की आपत्तियों और सुझावों पर सुनवाई व विचार करने के लिए एक जांच बोर्ड के गठन का निर्देश दिया। आपत्ति व सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 23 अगस्त थी।

कालकाजी एक्सटेंशन में भूमिहीन कैंप में झुग्गी-झोपड़ी निवासी लाभार्थियों को कालकाजी एक्सटेंशन के ए-14 में निर्मित ईडब्ल्यूएस मकान आवंटित करने को भी मंजूरी दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं