लाइव न्यूज़ :

डीडीए ने अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र समेत अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी

By भाषा | Updated: June 8, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जुलाई दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने कुछ शर्तों के साथ अस्पतालों में भूतल पर तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के सिलसिले में नोटिस से छूट और बिल्डिंग परमिट की मंजूरी देते हुए मंगलवार को एकीकृत भवन उपनियम, 2016 में बदलावों को मंजूरी दी

यह उन कई प्रस्तावों में एक है जिसे शहरी निकाय ने यहां उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में अपनी प्राधिकरण बैठक में मंजूरी दी है।

विस्तृत चर्चा के बाद प्राधिकरण द्वारा अहम प्रस्ताव मंजूर किये गए । उसके तहत डीडीए को गैर अधिसूचित क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत झुग्गियों के स्थान पर ही पुनर्वास परियोजनाओं के वास्ते भवन योजना के विकास एवं मंजूरी देने को अनुमति मिल गयी है ।

डीडीए ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कोविड-19 महामारी से निपटने में यहां अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए एकीकृत भवन उपनियम, 2016 में संशोधन मंजूर किया गया है ।

डीडीए ने कहा कि पीएसए संयंत्र या तरल चिकित्सकीय ऑकसीजन संयंत्र ऐसे ही किसी भी ढांचे के लिए अनुमोदन प्राधिकार की नोटिस या बिल्डिंग परमिट की जरूरत नहीं होगी यदि वह भूतल या खुली जगह में हो लेकिन अग्निसंबंधी, पेस्को एवं अन्य अनिवार्य अनापत्तियां जरूरी होंगी।

उसने कहा कि इस कदम से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ऑकसीजन से जुड़े ढांचों में वृद्धि होगी और उसे ऑक्सीजन के लिए अन्य राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए