लाइव न्यूज़ :

डायनेमिक पार्किंग मानदंडों के लिए मसौदा नीति डीडीए ने अनुमोदित की

By भाषा | Updated: July 13, 2021 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई दिल्ली के लिए ‘‘डायनेमिक पार्किंग मानदंड’’ के लिए मसौदा नीति को मंगलवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा अनुमोदित किया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में शहरी निकाय की प्राधिकरण की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘परिवहन के बदलते परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए, प्राधिकरण ने दिल्ली में डायनेमिक पार्किंग मानदंडों के लिए मसौदा नीति को अंतिम मंजूरी दे दी है।’’

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि संशोधित मानदंड यह भी सुनिश्चित करते हैं कि आवासीय परियोजनाओं के मामले में पार्किंग मानदंड अब ‘‘निर्मित क्षेत्र के बजाय आवासीय इकाइयों की संख्या और आकार पर आधारित होंगे, जिससे निवासियों को एक संतुलित सुविधा सुनिश्चित होगी।’’

डीडीए ने कहा कि पार्किंग मानदंड दिल्ली शहरी कला आयोग (डीयूएसी) द्वारा किए गए एक अध्ययन और राष्ट्रीय शहरी मामलों के संस्थान (एनआईयूए), नागरिक निकायों और परिवहन विशेषज्ञों के साथ चर्चा के आधार पर तैयार किए गए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि अब इसे केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय को विचार करने और अंतिम अधिसूचना के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि 18 मार्च को डीडीए के प्राधिकरण की बैठक के दौरान प्रारंभिक मंजूरी दी गई थी और उसके बाद आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित करने के लिए सार्वजनिक नोटिस जारी किया गया था जिन्हें ‘बोर्ड आफ इन्क्वायरी एंड हीयरिंग’ के समक्ष रखा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण