लाइव न्यूज़ :

डीसीडब्ल्यू ने मुस्लिम महिलाओं के बारे में 'अपमानजनक' पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस को समन जारी किया

By भाषा | Updated: August 10, 2021 00:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने एक व्यक्ति द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुस्लिम महिलाओं के बारे में कथित तौर पर ‘‘अपमानजनक संदेश’’ पोस्ट करने के बाद शहर की पुलिस को सोमवार को समन जारी किया।

डीसीडब्ल्यू ने दो अगस्त को दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था और मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा था। डीसीडब्ल्यू ने बताया कि नोटिस के बाद आयोग को तीन अगस्त को जवाब मिला, जिसमें कहा गया था कि ‘‘उत्तर प्रदेश पुलिस ने आपके कार्यालय को कोई शिकायत नहीं दी है’’।

डीसीडब्ल्यू ने दिल्ली पुलिस के जवाब को "पूर्णतय: असंतोषजनक" करार दिया और कहा कि आयोग ने अपने नोटिस के साथ उसे प्राप्त 250 से अधिक शिकायतों की प्रतियां संलग्न की हैं। समन के मुताबिक, डीसीडब्ल्यू ने पुलिस उपायुक्त (साइबर प्रकोष्ठ) को 18 अगस्त को अपराह्न ढाई बजे मामले के जांच अधिकारी के साथ आयोग के समक्ष पेश होने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां