लाइव न्यूज़ :

डीसीडब्ल्यू ने मुस्लिम महिलाओं पर टिप्पणी के लिए व्यक्ति के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की

By भाषा | Updated: August 2, 2021 17:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने सोमवार को दिल्ली पुलिस को एक नोटिस जारी किया और उस मामले में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है, जहां एक व्यक्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुस्लिम महिलाओं के बारे में कथित रूप से ‘अपमानजनक संदेश’ पोस्ट किया था।

आयोग ने पांच अगस्त तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। डीसीडब्ल्यू ने कहा कि उसे एक शिकायत मिली थी, जिसमें यह आरोप लगाया गया कि कुछ व्यक्ति सोशल मीडिया पर लोगों को मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अपराध करने के लिए भड़काऊ संदेश पोस्ट कर रहे थे।

नोटिस में कहा गया, ‘‘आरोप है कि... कुछ लोगों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ महिलाओं के नाम और संपर्क विवरण इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं जिसमें उन्होंने लोगों से महिलाओं से बलात्कार करने के लिए कहा है।’’ डीसीडब्ल्यू ने कहा कि यह एक ‘‘बहुत गंभीर मामला’’ है और तत्काल हस्तक्षेप करने की जरूरत है।

डीसीडब्ल्यू ने कहा, ‘‘आयोग ने मामले को उत्तर प्रदेश पुलिस को भेजा था, जिसने बताया कि आरोपी दिल्ली में रहता है।’’ डीसीडब्ल्यू ने मामले में दर्ज प्राथमिकी की प्रति, मामले में गिरफ्तार आरोपियों का विवरण और यदि किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, तो कारण सहित पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है। सोशल मीडिया मंच से कथित सामग्री को हटाने के लिए पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों और मामले में की गई विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट के बारे में भी बताने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां