लाइव न्यूज़ :

चुनाव होर्डिंग पर बलात्कार के दोषी की तस्वीर, महिला आयोग ने ईसी को नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: July 23, 2019 03:33 IST

पीड़िता की मां आशा देवी ने आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल को इस मामले से अवगत कराते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर एक तस्वीर प्रसारित की जा रही है जिसमें पंजाब में एक आधिकारिक होर्डिंग पर बलात्कार मामले के दोषी मुकेश सिंह की तस्वीर लगी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देडीसीडब्ल्यू ने इस कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की और ईसी से अधिकारियों की जवाबदेही तय करने को कहा। डीसीडब्ल्यू ने इस कृत्य के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के नाम और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण मांगा है।

 दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने पंजाब में एक चुनाव होर्डिंग पर 2012 के दिल्ली सामूहिक बलात्कार मामले के दोषी की कथित रूप से तस्वीर लगाये जाने को लेकर सोमवार को चुनाव आयोग को एक नोटिस जारी किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग ने इस मुद्दे पर पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मंगलवार की सुबह तक एक रिपोर्ट मांगी है।

होशियारपुर जिला चुनाव कार्यालय द्वारा लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कथित तौर पर होर्डिंग लगाए गए थे। दिल्ली में 16 दिसम्बर, 2012 को छह लोगों ने चलती बस में 23 वर्षीय एक पैरामेडिकल छात्रा के साथ बलात्कार किया था और इसके बाद सिंगापुर के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

पीड़िता की मां आशा देवी ने आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल को इस मामले से अवगत कराते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर एक तस्वीर प्रसारित की जा रही है जिसमें पंजाब में एक आधिकारिक होर्डिंग पर बलात्कार मामले के दोषी मुकेश सिंह की तस्वीर लगी हुई है। मालीवाल ने चुनाव आयोग (ईसी) को नोटिस जारी करते हुए इस मामले को ‘‘बेहद शर्मनाक’’ और ‘‘बलात्कार के दोषी का महिमा मंडित करने का प्रयास बताया।’’

उन्होंने नोटिस में उल्लेख किया कि इससे न केवल पीड़िता के माता-पिता बल्कि यौन हिंसा की शिकार सभी पीड़िताओं को बहुत पीड़ा और दुख हुआ है। डीसीडब्ल्यू ने इस कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की और ईसी से अधिकारियों की जवाबदेही तय करने को कहा। डीसीडब्ल्यू ने इस कृत्य के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के नाम और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण मांगा है। मालीवाल ने कहा, ‘‘आयोग ने भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसे सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा उठाये गये कदमों की जानकारी मांगी है।’’ 

टॅग्स :स्वाति मालीवालचुनाव आयोगपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग