लाइव न्यूज़ :

पार्क में महिला का शव मिलने के मामले में डीसीडब्ल्यू ने पुलिस को दिया नोटिस

By भाषा | Updated: October 4, 2021 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर उत्तर पूर्वी दिल्ली के एक पार्क में चोट के निशान के साथ महिला का शव मिलने के एक दिन बाद दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने पुलिस से विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है। पुलिस ने बताया था कि रविवार सुबह नंद नगरी बस डिपो के सामने पार्क में शव मिला था।

हर्ष विहार थाना प्रभारी को दिए गए नोटिस में आयोग ने कहा, “मीडिया में प्रकाशित खबरों में कहा जा रहा है कि लड़की का बलात्कार करने के बाद उसे मार दिया गया। आयोग ने प्राथमिकी की एक प्रति और पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी है। नोटिस में कहा गया, “आयोग महिला की मौत का कारण जानना चाहता है और यह जानना चाहता है कि क्या हत्या से पहले उससे बलात्कार किया गया। आयोग ने पुलिस से यह भी पूछा है कि क्या उन्होंने मृतका की पहचान करने के लिए कदम उठाए हैं और क्या उन्होंने उसकी पहचान कर ली है।”

मामले को “बेहद गंभीर” बताते हुए आयोग ने दिल्ली पुलिस से विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है। डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा चिंता का विषय है। हमने इस मामले में तत्काल रिपोर्ट सौंपने की मांग करते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। अपराध और क्रूरता हर रोज बढ़ती जा रही है।”

पुलिस के अनुसार, मृतका सीमापुरी इलाके की रहने वाली थी और वह नशे की आदी थी। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वह आपराधिक पृष्ठभूमि की थी और मादक पदार्थ बेचने वाले लोगों के साथ घूमती फिरती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल