लाइव न्यूज़ :

डीसीडब्ल्यू प्रमुख मालीवाल दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ मंगलवार से करेंगी अनशन

By भाषा | Updated: December 3, 2019 06:01 IST

मालीवाल ने एक ट्वीट में कहा कि बस! बहुत हो गया। छह साल की नन्हीं बेटी और तेलंगाना की दुष्कर्म पीड़िता की चीखें मुझे दो मिनट नहीं बैठने दे रही हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देडेढ़ साल बीत गया लेकिन चीजें नहीं बदली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी नहीं पिछले साल मैंने भूख हड़ताल करते हुए मांग की थी कि बच्चों के दुष्कर्मियों को छह महीने के भीतर मृत्युदंड मिलना चाहिए।

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में सामने आयी दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ मंगलवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगी। मालीवाल मंगलवार सुबह से जंतर मंतर पर आमरण अनशन के लिए बैठेंगी। नाबालिगों से दुष्कर्म के गुनाहगारों को मृत्युदंड, दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई के लिए देश भर में त्वरित अदालतों के गठन सहित अन्य मांगों को लेकर डीसीडब्ल्यू प्रमुख पिछले साल भूख हड़ताल पर बैठी थीं । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 साल से कम उम्र की लड़कियों से दुष्कर्म के दोषियों के लिए मृत्युदंड सहित कठोर सजा के प्रावधान वाला एक अध्यादेश जारी किया था। मालीवाल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पिछले साल मैंने भूख हड़ताल करते हुए मांग की थी कि बच्चों के दुष्कर्मियों को छह महीने के भीतर मृत्युदंड मिलना चाहिए। मेरे अनशन के 10 वें दिन यह जारी हुआ था। मुझे भरोसा था कि पुलिस की जवाबदेही तय होगी, संसाधन बढ़ाए जाएंगे और त्वरित अदालतों का गठन होगा। ’’ उन्होंने कहा कि डेढ़ साल बीत गया लेकिन चीजें नहीं बदली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी नहीं । डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने कहा कि दुष्कर्म के दोषियों को छह महीने के भीतर मृत्युदंड के प्रावधान जब तक नहीं किए जाएंगे वह अपना आंदोलन जारी रखेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘जवाबदेही तय करने, त्वरित अदालतों के गठन और पुलिस संसाधनों में इजाफा करने के लिए देश भर में एक समुचित व्यवस्था बनाने की जरूरत है। जब तक यह नहीं होगा मैं भूख हड़ताल करूंगी, भले ही मुझे वहां अकेले बैठना पड़े। मैं इस देश के लोगों से कल मेरे साथ आने की अपील करती हूं।’’ मालीवाल ने एक ट्वीट में कहा कि बस! बहुत हो गया। छह साल की नन्हीं बेटी और तेलंगाना की दुष्कर्म पीड़िता की चीखें मुझे दो मिनट नहीं बैठने दे रही हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो