लाइव न्यूज़ :

डीसीपीसीआर ने संकट के समय बच्चों की मदद के लिये नया पोर्टल लांच किया

By भाषा | Updated: September 18, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 सितंबर दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) ने सरकारी स्कूलों की मदद के लिये एक शीघ्र चेतावनी प्रणाली विकसित की है, जिससे किसी छात्र के लंबे समय तक अनुपस्थित रहने पर उचित कदम उठाए जा सकेंगे।

प्रौद्योगिकी आधारित तंत्र छात्रों की उपस्थिति पर नज़र रखने में मदद करके पढ़ाई छोड़ने के मामलों को रोकने में सरकारी स्कूलों की सहायता करेगा। साथ ही उच्च जोखिम की स्थिति में बच्चों की सहायता भी करेगा।

डीसीपीसीआर के अध्यक्ष अनुराग कुंडू ने कहा कि यदि कोई बच्चा लगातार सात दिनों से अधिक समय तक अनुपस्थित रहता है या एक महीने में उपस्थिति केवल 30 प्रतिशत है, तो सिस्टम उसके माता-पिता को हिंदी में एसएमएस भेजेगा, जो यह संदेश देगा कि बच्चा स्कूल नहीं आ रहा है और स्कूल में उसका इंतजार किया जा रहा है।

अगले दिन, माता-पिता को एक इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस (आईवीआर) कॉल प्राप्त होगी, जहां एक रिकॉर्ड किया गया संदेश छात्र को स्कूल वापस जाने के लिए प्रेरित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे