लाइव न्यूज़ :

डीसीपीसीआर ने किशोरों को जन्म प्रमाणपत्र जारी नहीं करने को लेकर चिंता जतायी

By भाषा | Updated: November 12, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) के अध्यक्ष अनुराग कुंडू ने तीनों नगर निकायों के आयुक्तों को पत्र लिखकर किशोरों को जन्म प्रमाणपत्र जारी नहीं करने पर चिंता व्यक्त की है।

दिल्ली सरकार ने 2015 में एक अधिसूचना जारी करके किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) और बाल कल्याण समितियों (सीडब्ल्यूसी) के प्रधान मजिस्ट्रेटों को उन किशोरों को ‘‘विलंबित जन्म प्रमाणपत्र’’ जारी करने के लिए अधिकृत किया था जिन्हें कानून या अन्य कारणों के चलते यह जारी नहीं हुआ था।

डीसीपीसीआर ने अपने आदेश में कहा, ‘‘सरकार की अधिसूचना को लागू न करना गंभीर चिंता का विषय है और कठिन परिस्थितियों में बच्चों के वैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। इस मुद्दे में आपका हस्तक्षेप वांछनीय है।’’

कुंडू ने तीनों आयुक्तों से आग्रह किया कि वे सभी उपायुक्तों को एक आदेश जारी करके दिल्ली सरकार के निर्देशों को दोहरायें ताकि नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा ‘‘उक्त आदेश का ईमानदारी से अनुपालन’’ किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे